पिता शमशीर नहीं थे फिट तो बेटे हूर खेलने उतरे, टीम जीती

8 गोल का ग्वालियर कप पोलो टूर्नामेंट जयपुर में बुधवार से शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसलिए यह भी पहले से ही तय है कि चारों टीमें सेमीफाइनल तो खेलेंगी ही। टूर्नामेंट के पहले दिन एक अजीब सा वाकया देखने को मिला। विमल एविओन अचीवर्स टीम के चार सदस्यों में शमशीर अली का नाम था। वे चार गोल के खिलाड़ी थे। लेकिन फिट नहीं होने के कारण वे मैच में नहीं उतरे। उनकी कमर में दर्द था। इसलिए टीम ने शमशीर की जगह उनके बेटे हूर अली को मैदान पर उतारा। हूर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न केवल दो गोल किए बल्कि टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई। हूर का हैंडीकेप प्लस 3 था जबकि उनके पिता का प्लस 4। इसलिए अचीवर्स टीम को आधे गोल के एडवांटेज से खेलना पड़ा। इस मैच में अचीवर्स की टीम ने बेदला पोलो क 7.5-5 के अंतर से पराजित किया। अचीवर्स के लिए ध्रुवपाल गोदारा ने 3, अर्जेंटीनी खिलाड़ी ओटामेंडी व हूर अली ने 2-2 गोल किए जबकि बेदला पोलो के लिए फ्रेडरिक डैनियल बोदोऊ ने 3 जबकि मुकेश सिंह और बीरमदेव सिंह कृष्णावत ने 1-1 गोल किया। जयपुर टीम की जीत में पद्मनाभ और लांस वाटसन के 3-3 गोल जयपुर टीम भी आधे गोल के एडवांटेज से खेली। जयपुर टीम ने दूसरे रोमांचक मैच में मेफेयर टाइगर्स को 7.5-6 के अंतर से पराजित किया। जयपुर के लिए पद्मनाभ सिंह और लांस वाटसन ने 3-3 गोल किया। एक गोल डिनो धनखड़ ने किया। मेफेयर के लिए सिद्धांत शर्मा और सलीम आजमी ने 2-2 जबकि प्रणव कपूर और भवानी कालवी ने 1-1 गोल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *