जयपुर | 29वां पीएसपीबी इंटर-यूनिट सीनियर्स टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से जयपुरिया एकेडमी पर खेला जाएगा। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन गेल (इंडिया) लिमिटेड कर रहा है। इस टूर्नामेंट में की 9 तेज कंपनियों की टीमें शिरकत करेंगी। उद्घाटन समारोह में आयुष गुप्ता, डायरेक्टर (ह्यूमन रिसोर्स), गेल मुख्य अतिथि होंगे। टूर्नामेंट में ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, ईआईएल, एचपीसीएल, एनआरएल, ओआईएल, गेल और एमआरपीएल खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी। टूर्नामेंट में 3-3 टीमों के 3 ग्रुप बनाए गए हैं। हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे।


