भीलवाड़ा | संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस भीलवाड़ा में 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव मनाया। विशिष्ट अतिथियों के साथ संगम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के वॉयस चेयरमैन एसएन मोदानी, मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ संगम स्कूल ममता मोदानी, मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सोनी और कृपि सोनी, चीफ बिजनेस मैनेजमेंट प्रनल मोदानी, एक्जीक्युटिव डायरेक्टर वीके सोडानी, मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ सोनी हॉस्पिटल अर्चना सोडानी, प्राचार्य मधु नागपाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यालय के संगीत दल की विशेष प्रस्तुति रही। नुक्कड़ नाटक ने सभी का ध्यान खींचा। प्राचार्य मधु नागपाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


