विप्र सेना की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर 21 को होगा

बांसवाड़ा|विप्र सेना की ओर से जोड़ो, घुटने, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी रोगों के निदान के लिए 21 दिसंबर को सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक गायत्री गार्डन कॉलेज रोड पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। विप्र सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने बताया कि इस शिविर में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन और रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. आशीष सिंघल, सीनियर कंसलटेंट -स्पाइन एवं न्यूरोसर्जरी डॉ.अजीत सिंह सेवाएं देंगे। डॉ. विशाल से 9929762254 पर पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर को सफल बनाने के लिए विप्र सेना के पदाधिकारी जुट गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *