विश्वकर्मा जयंती महोत्सव और सामूहिक विवाह सम्मेलन के भगवान गजानन को न्यौता

ब्यावर| विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2026 और तेरहवें सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए बुधवार सुबह सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर में प्रथम पूज्य गजानंद महाराज को आमंत्रित किया गया। इसके बाद शाहपुरा मोहल्ला स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में आराध्य देव श्री विश्वकर्मा भगवान का भी पूजन कर उन्हें आमंत्रित किया गया। समाज के मंत्री अशोक छड़िया ने बताया कि श्री विश्वकर्मा जयंती के मौके पर माघ सुदी तेरस 31 जनवरी 2026 को 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति चारों पट्टी ब्यावर प्रधान शंभूलाल लेखरा, मंत्री अशोक छड़िया, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर इंद्राणिया, मगरा प्रधान बाबूलाल भावरेल, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ब्यावर जिलाध्यक्ष श्री किशन बुडल, कारपेंटर श्रमिक संघ अध्यक्ष सुभाष नागल, श्री जांगिड़ ब्राह्मण युवा संघ समिति अध्यक्ष मुकेश माकड़ सहित संस्थाओं के कार्यकारिणी सदस्य व समाजबंधु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *