किकर्स अकादमी ने यूनाइटेड दोआबा आदमपुर को हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर पिम्स अस्पताल की ग्राउंड में फुटबाल किकर्स अकादमी की तरफ से जारी 9वीं प्रीमियर यूथ फुटबॉल लीग में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अनूप के मदान की याद में आयोजित इस लीग में 600 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सेमीफाइनल में कुल 14 मैच खेले जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल फुटबाल खिलाड़ी वरुणदीप ने बताया कि खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, टीम वर्क और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यहां बतौर मुख्यातिथि बरिंदर सिंह छीना, साहिल कुमार, सीनियर एक्सईएन दविंदर पाल सिंह पीएससीएल, जुगराज सिंह गिल, सुक्खी मान मौजूद थे। अंडर-07 में सिटी एफए (ग्रीन) ने एफकेए (बी) अमन टीम को 2-0, जालंधर एफए ने एफकेए (ए) को 0-1, अंडर-09 में एफकेए सुपर स्ट्राइकर्स और आदमपुर 1-2, सिटी एफए ग्रीन वर्सेज एफएसएफए 1-0, अंडर-12 में थंडर्स एफसी वर्सेज शहीद भगत सिंह एफए 2-0, अंडर-14 में एफकेए रेड वर्सेज पुलिस डीएवी 1-2, एफएसएफए वर्सेज शहीद भगत सिंह एफए 2-0, अंडर-16 में दोआबा खालसा वर्सेज आदमपुर 5-0, अंडर-18 में एफकेए (ए) वर्सेज दोआबा यूनाइटेड आदमपुर 3-0, अंडर -17 लड़कियों में एफकेए (बी) वर्सेज शहीद भगत सिंह एफए को 3-4 से हराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *