डॉ. मनजीत सिंह सीबीएसई में एडिशनल डायरेक्टर बने

जालंधर | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) नई दिल्ली में एकमात्र पंजाबी अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह को एडिशनल डायरेक्टर के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत किया गया है। सीबीएसई के अंतर्गत लगभग 30 हजार स्कूल है जो 26 देशों में फैले हुए हैं। अर्थशास्त्र में डाक्टरेट प्राप्त करने के बाद डॉ. मनजीत कनाडा में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके 20 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने सीबीएसई नई दिल्ली में अपना प्रशासनिक सफर साल 2014 में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में शुरू किया। उन्हें 2019 में डिप्टी सेक्रेटरी (अकादमिक एवं खेल विभाग) के पद पर पदोन्नति मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *