भास्कर न्यूज | जालंधर बी-लाइसेंस कोचिंग कोर्स का दूसरा मॉड्यूल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के सहयोग से वाईएफसी (मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) रुड़का कला में आयोजित किया गया। इसमें क्लब ने भारतीय फुटबॉल महासंघ और पंजाब फुटबॉल महासंघ के सहयोग से ग्रास रूट फुटबॉल कोर्स, डी-लाइसेंस और सी-लाइसेंस कोर्स आयोजित किए हैं। रुड़का कलां में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, हरियाणा, चंडीगढ़, मेघालय, मुंबई, चेन्नई, मणिपुर, बेंगलुरु, केरल के 25 कोचों ने अपना पाठ्यक्रम पूरा किया। पहला मॉड्यूल 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चला था। क्लब अध्यक्ष गुरमंगल दास सोनी ने बताया कि हमारा क्लब खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। क्लब से फुटबॉल, कुश्ती, कबड्डी और क्रिकेट में नामी प्लेयर्स निकले हैं। उन्होंने कोर्स प्रशिक्षक शक्ति सिंह का भी आभार जताया।


