35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जसिया रोड स्थित अशोक नगर की गली नंबर साढ़े आठ में बुधवार शाम 35 वर्षीय आकाश कुमार ने चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी रमनदीप कौर ऊपर कमरे में गई और देखा कि आकाश का शव पंखे से झूल रहा है। घबराकर उसने पड़ोसियों को बुलाया और तुरंत पति को नीचे उतारा। परिजनों और पड़ोसियों ने आकाश को अस्पताल पहुंचाया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना सलेम टाबरी के एएसआई सिंगारा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार आकाश का एक 12 वर्षीय बेटा है और उसके माता-पिता हैबोवाल में रहते हैं। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *