दुर्गूकोंदल| ग्राम पंचायत सुखई में कंगुल कुम्हार महाविद्यालय द्वारा संचालित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के समापन अवसर पर 13 दिसंबर को पारंपरिक गोल मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला आयोजन को ग्रामीण तैयारी में जुटे हुए हैं। ग्राम गायता तुलसी महावे, ग्राम पटेल बज्जूराम कोमरा, भारत सलाम, कृष्ण जैन, राजेंद्र बेसरा, दिनेश महावे, जयप्रकाश आचला, मुकेश गावड़े, तथा बंशीलाल महावे ने बताया गोल मेले का पारंपरिक आयोजन किया जा रहा है। मेला में ग्रामीण संस्कृति, आपसी मेलजोल और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम है। साथ ही इस मेले में लोगों को अधिक से अधिक शामिल होने कहा गया।


