स्वदेशी दिवस पर कल बस्तियों में गोष्ठी होगी

बांसवाड़ा| स्वदेशी जागरण मंच की बैठक त्रिभुवन व्यास की अध्यक्षता में हुई। नगर संयोजक जितेन्द्र जोशी ने बताया कि 12 दिसम्बर को स्वदेशी दिवस मनाया जाएगा।जिसमें सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी बस्तियों में गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए आग्रह करें। साथ ही घर घर संपर्क कर स्वदेशी परिवार बनाएं। बैठक में मुकेश उपाध्याय, विनीत शुक्ला, नवनीत पाठक, लीना भावसार, विनोद मेहता, अरुण राठौड़ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *