भास्कर न्यूज | तेलो चंद्रपुरा प्रखंड के प्रखंड तकनीकी सूचना केन्द्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन, जिप सदस्य नीतू सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार गौतम आदि उपस्थित थे। प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन ने कहा कि अब तक प्रखंड में धान प्राप्ति केन्द्र नहीं खुलने से किसान बिचौलियों के हाथों ओने-पौने कीमत पर धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन, आम बागवानी आदि के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि किसान केवल धान लगाकर अपनी आय नहीं बढ़ा सकते, धान के अलावे सब्जी का खेती नयी तकनीकी से करें ताकि आय बढ़ सकें और जीवन स्तर में सुधार हो सके। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार गौतम ने कृषि एवं अन्य संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। धान अधिप्राप्ति निबंधन, किसान क्रेडिट कार्ड, सोलर पंप सेट, साइल हेल्थ कार्ड आदि योजना की जानकारी दी।


