ज्ञायक पब्लिक स्कूल में डिजिटल फोटो प्रदर्शनी

बांसवाड़ा| शहर के ओजरिया-ठीकरिया बाईपास पर स्थित ज्ञायक पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ज्ञायक पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल एवं संस्कार भारती बांसवाड़ा विभाग की ओर से डिजिटल फोटो प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल डॉ श्वेता जैन द्वारा किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में संस्कार भारती बांसवाड़ा के कोष प्रमुख ख्यातनाम चित्रकार शिवशंकर वैष्णव ने संविधान में बने चित्रों की शैली और उनके चित्रकारों का परिचय विस्तार से दिया। संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत के प्रांत महामंत्री सतीश आचार्य ने संविधान की जानकारी के साथ संविधान में 22 खंडों के 22 चित्रों के भावपक्ष पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रिंसिपल डॉ. श्वेता जैन ने संविधान दिवस के महत्व, भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में संवैधानिक साक्षरता की भूमिका और संविधान के समकालीन संदर्भ में बढ़ती प्रासंगिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। आभार जितेंद्र सोनी ने जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *