सिटी रिपोर्टर | बोकारो दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से विशेष असेम्बली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषण आदि की प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से मानवाधिकार दिवस की महत्ता और उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों द्वारा शपथ लिया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहेंगे, साथ ही दूसरों के अधिकारों की रक्षा के प्रति भी सजग रहेंगे। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि मानवाधिकार इसलिए आवश्यक है, क्योंकि व्यक्ति को स्वतंत्रता, समानता, सुरक्षा और न्याय की गारंटी देते हैं। किसी भी प्रकार के भेदभाव, हिंसा, उत्पीड़न और दमन से बचाते हैं। नागरिकों को जीवन, शिक्षा, अभिव्यक्ति और रोजगार जैसे मूल अधिकार प्रदान करते हैं। समाज में सम्मानपूर्ण और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करते हैं। कमजोर और वंचित वर्गों को कानूनी संरक्षण देते हैं। आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सशक्त रूप से तैयार करना है।


