बोकारो | बोकारो परिसदन में स्थानीय पत्रकारों ने एक शोकसभा आयोजित कर पत्रकार दिनेश पांडे की पत्नी स्व. रीना पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले भर से जुटे पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। शोकसभा में पत्रकारों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी पीड़ित परिवार के साथ है। ईश्वर से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। मौके पर संजीव कुमार, हेमंत कुमार, मनीष सिंह, अरविंद सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा, पंकज सिंह, मुकेश झा, सुरेंद्र सावंत, सुरेंद्र कुमार, अमरनाथ पोद्दार, चूमन कुमार, परमेश्वर मंडल, नीतेश वर्मा, कृपा शंकर, विजय सिंह, नीरज सिंह आदि थे।


