मंईयां सम्मान योजना की राशि तुरंत भुगतान का दिया निर्देश

बोकारो | बुधवार को डीसी अजय नाथ झा ने सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति व भुगतान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य लाभुकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि के अद्यतन भुगतान की विस्तृत जानकारी ली। डीसी ने विशेष रूप से मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को भुगतान में विलंब नहीं हो। उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाएं सामाजिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः लाभुकों को समय पर राशि मिलना अनिवार्य है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि एक दिन पूर्व ही आवंटन प्राप्त हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *