चंदनकियारी | चंदनकियारी स्थित हॉली क्रॉस विद्यालय में बुधवार को विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथि चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल ने सभी विजेता विद्यार्थियों की सराहना की।


