फुटपाथ दुकानदार महासंघ का प्रदर्शन 22 को

बोकारो | बोकारो इस्पात प्रबंधन के संपदा न्यायालय के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुधवार को स्थानीय सिटी सेंटर सेक्टर चार में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 22 दिसंबर को बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय रजक ने की। बैठक में प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। मौके पर महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश,महासंघ के सचिव राजकुमार पासवान, महासंघ के सह सचिव आजाद कुमार, कोषाध्यक्ष शंभु पासवान आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *