झामुमो के पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

बोकारो | चास धर्मशाला मोड़ निवासी झामुमो के पूर्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रयागचंद्र केजरीवाल का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर से झामुमो कार्यकताओं, शुभचिंतकों और परिजनों में शोक है। प्रयागचंद्र झारखंड आंदोलन के दिनों से ही सक्रिय रहे हैं। झामुमो चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अत्यंत करीबी माने जाते थे। इसपर झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, संजय केजरीवाल, राज केजरीवाल आदि ने शोक व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *