सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

बोकारो | पांचवीं फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता महाराष्ट्र में भाग लेने के लिए झारखंड टीम को खेल किट प्रदान कर विदा किया गया। इस दौरान झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार रावत, भारतीय महासंघ के रेफरी बोर्ड अध्यक्ष हरीश सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव तिलक राम साहू, प्रशिक्षक रमेश कुमार साहू, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, सचिव श्यामल दास, बसंती कुमारी और प्रेम लाल उपस्थित थे। बोकारो से मनोज शर्मा और रांची से दीपिका कुमारी नेशनल रेफरी के रूप में टीम के साथ शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *