बोकारो | मध्यप्रदेश के इंदौर में एक से 4 दिसंबर तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आवासीय एथलेटिक्स केंद्र चंदनकियारी के खिलाड़ी रिस कुमार व आसिफ शेख अंडर-14 बालक रिले टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4×100 मीटर रिले दौड़ के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। साथ ही लातेहार में आयोजित 17वां झारखंड स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में आवासीय एथलेटिक्स केंद्र चंदनकियारी के खिलाड़ी उत्तम कुमार ने 2 किमी स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।


