एडमिट कार्ड में पिन कोड की गलती, असमंजस में विद्यार्थी

आगामी 13 दिसंबर को कक्षा छह में नामांकन के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र निर्गत कर दिए गए हैं, लेकिन एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र को लेकर चंदनकियारी प्रखंड के अभिभावक भारी असमंजस की स्थिति में हैं। प्रवेश पत्र में होली क्रॉस विद्यालय चास, पोस्ट चंदनकियारी, जिला बोकारो, पिन कोड 827014 अंकित है। जबकि परीक्षा केंद्र संख्या 22010201 है। अभिभावकों के अनुसार यह पिन कोड चास के बालीडीह स्थित होली क्रॉस विद्यालय से मेल खाता है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि परीक्षा केंद्र चास का है या चंदनकियारी का, क्योंकि यहां भी एक हालीक्रॉस स्कूल है। अभिभावकों का कहना है कि बालीडीह जैसे काफी दूरी वाले स्थान पर छोटे बच्चों की परीक्षा का आयोजन होना, सामान्यतः संभव नहीं लगता। तीन वर्ष पूर्व तक चंदनकियारी प्रखंड के बच्चों का परीक्षा केंद्र होली क्रॉस विद्यालय चंदनकियारी में निर्धारित होता था। बाद में इसे जीजीपीएस चास स्थानांतरित किया गया। इस वर्ष पुनः होली क्रॉस स्कूल लिखा गया है, लेकिन पिन कोड बालीडीह का होने से संशय और गहरा हो गया है कि बच्चे जाए तो जाए कहां। जल्द वास्तविक परीक्षा केंद्र की पुष्टि करने की मांग की। जारी एडमिट कार्ड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *