_photocaption_बोकारो | आम सड़कों के अलावा एनएच-32 पर घूमते आवारा मवेशी इन दिनों वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। यह समस्या एनएच-32 के अलावा अन्य सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है। सबसे अधिक मवेशी एनएच-32 के गुरुद्वारा के पास, पुराना बाइपास, एनएच-23 पर बैठे रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही बुधवार को भी देखने को मिला। दो सांड लड़ बैठे और एनएच-32 जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ हुई, जिससे भारी वाहन दूर ही रुक गए। बाइक सवार भी आगे बढ़ने से कतराने लगे।*photocaption*


