रबी की सिंचाई करने केशवा डैम से पानी छोड़ने की मांग

भास्कर न्यूज| महासमुंद केशवा नाला जलाशय चरौदा (बांध) के आश्रित ग्राम चरौदा बांध, एम के बाहरा, पड़कीपाली, तेलीबांधा के किसानों ने बुधवार को कलेक्टर विनय लंगेह से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। किसानों ने रबी फसल के लिए पानी कि मांग की। ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। जिस पर कलेक्टर ने पानी दिए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने बताया कि भारी वर्षा एवं बीमारियों के कारण इस साल क्षेत्र मे धान कि औसत उत्पादन कम हुई है। इस मौके पर चरौदा सरपंच नारायण सिंह ठाकुर, दुष्यंत चंद्राकर, कमलनारायण साहू, देवक राम साहू, ढेलूराम चंद्राकर, दुर्गाप्रसाद दीवान, भागवत दीवान आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *