सिटी रिपोर्टर | भिलाई नगर निगम भिलाई में प्रशासनिक कसावट और काम में तेजी लाने आयुक्त ने अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। अजय गौर को प्रभारी भवन अनुज्ञा अधिकारी बनाया गया है। उन्हें रैन वाटर हार्वेस्टिंग, आवास एवं पर्यावरण विभाग, सचिव, नगरीय नियोजन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा नए उपायुक्त दिनेश कोसरिया को राजस्व विभाग, संपदा, शासकीय, निगम स्वामित्व, भूखंड अतिक्रमण रोकने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का नोडल बनाया गया है। अवैध प्लाटिंग पर रोकथाम एवं कार्यवाही के लिए नोडल बनाया गया है। राजेंद्र दोहरे अपर आयुक्त को सामान्य प्रशासन, संपत्तिकर, जलकर वसूली सहित 13 विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार उपायुक्त नरेंद्र बंजारे को 9 विभाग दिए हैं, जिसमें विधि, जनगणना, खाद्य, विभागीय, निर्वाचन, महिला एंव बाल विकास आदि शामिल हैं। आज से ही जिम्मेदारी संभालेंगे।


