भिलाई| भिलाई नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इमरान खान ने ब्राह्मणों को पोस्ट शेयर की थी। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोग काफी आक्रोशित हो गए। ब्राह्मणों पर इस तरह की टिप्पणी से नाराज सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंगलवार शाम थाना में शिकायत दर्ज कराई। प्रकरण में पुलिस ने प्रभुनाथ मिश्रा की शिकायत पर धारा 299 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया। पतासाजी के दौरान सेक्टर 1 निवासी आरोपी इमरान खान के बारे में जानकारी मिली। आरोपी का सुराग मिलने पर बुधवार को उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में आरोपी अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।


