फुटवियर व्यवसायियों के साथ कॉफी विद एसडीएम पर किया गया संवाद

भास्कर न्यूज | गढ़वा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदर एसडीएम के नियमित साप्ताहिक कॉफी संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में अनुमंडल क्षेत्र के फुटवियर (जूता-चप्पल व्यवसाय से जुड़े) डीलरों, उद्यमियों तथा दुकानदारों के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम में व्यवसायियों ने स्थानीय बाजारों में दुकान संचालन, फुटपाथ अतिक्रमण, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों तथा व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को एसडीएम के सामने रखा। एसडीएम ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए नागरिक सुविधाओं को सुचारू रखने, बाजार क्षेत्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रशासन-व्यवसायी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना, सुरक्षित एवं स्वच्छ बाज़ार वातावरण विकसित करना तथा संवाद के माध्यम से साझा समाधान निकालना है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी हित, लाइसेंसिंग, पार्किंग, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा तथा फुटपाथ प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आइये खुशियां बांटें में भागीदारी की पेशकश की बैठक में पहुंचे ट्रेडर्स ने सामाजिक प्रशासनिक समन्वय से चल रही संवेदनशील पहल आइये खुशियां बांटें की प्रशंसा करते हुए इस अभियान में अपनी भागीदारी की पेशकश की। व्यवसायियों ने कहा कि वे लोग भी इस मुहिम के तहत जरूरतमंदों तक जूता और चप्पल आदि पहुंचाना चाहते हैं। एसडीएम संजय कुमार ने उपस्थित सभी व्यापारियों, होलसेलरों एवं ट्रेड प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सहभागिता से न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का माहौल बनता है। बल्कि प्रशासनिक-सामाजिक समन्वय भी मजबूत होता है। बैठक में जामिया फुटवियर के प्रोपराइटर मोहम्मद मिशब उल हक, समाजसेवी राकेश पाल, गरीब नवाज शू स्टोर के प्रोपराइटर मोहम्मद इरफान, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद अरमान, अजहरुद्दीन आदि ने कई महत्वपूर्ण सामाजिक-प्रशासनिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *