मझिआंव में नुक्कड़ सभा कर किसानों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

भास्कर न्यूज | मझिआंव क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पाल उर्फ अशोक पाल द्वारा मझिआंव बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नुक्कड़ सभा कर किसानों में जागरण लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को साप्ताहिक बाजार को मझिआंव में नुक्कड़ सभा की गई और किसानों के हक एवं बिचौलियों के विरोध में आगामी 15 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया।इस दौरान पाल ने कहा कि झारखंड सरकार मजदूर किसानों के पक्ष में नहीं है, क्योंकि धान क्रय केंद्र पैक्स का दुकान बंद है। व्यापारी कम दामों से धान खरीद रहे हैं। किसानों का खेती घाटा का सौदा बन गया। जबकि केन्द्र सरकार का घोषणा है कि किसानों का आय दोगुना करेंगे लेकिन यह घोषणा, घोषणा ही रह गई और ताज्जुब की बात तब हुई कि करोड़ों रुपए खर्च कर खजुरी सिंचाई जलाशय योजना का निर्माण किया गया है, सिर्फ नहर का काम अधूरा पड़ा हुआ है जिसके चलते किसानों को कोई फायदा नहीं है। खजुरी ग्राम पंचायत के चार गांव बीरबंधा, भुसुआ, अमर, खजुरी बिल्कुल खेती, किसानी पर निर्भर करता है। जो मझिआंव नगर पंचायत में चल जाने से किसानों पर नगरपालिका का टैक्स का बोझ पड़ रहा है। दूसरी तरफ बटाईदारी कानून झारखंड में नहीं रहने के चलते खेती करने वाले बटाईदार किसानों को बिना जमीन की रसीद दिखाए धान बेचने का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों में फुलेश्वर चौधरी, रामचंद्र चौधरी पूर्व मझिआंव नगर पंचायत उपाध्यक्ष माननीय भाई भरत कुमार कुशवाहा 12 नम्बर वार्ड पार्षद भाई प्रमोद पाल, 10 नंबर पूर्व वार्ड पार्षद इबरार खांशहीद खां अशोक साह भोला महतो, किशुन साह, देवधारी महतो इत्यादि सभी लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *