बिश्रामपुर| शिवानी महिला समिति बिश्रामपुर ने शासकीय प्राथमिक शाला कन्या शिवनंदनपुर में जरूरतमंद छात्राओं के लिए ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सामाजिक दायित्वों के तहत समिति ने कक्षा 1 से 5 तक की कुल 50 छात्राओं को स्वेटर और फूड पैकेट बांटे। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति की अध्यक्षा अल्पना सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। कार्यक्रम में समिति की सचिव महिमा सिंह सहित सदस्य उषा शर्मा, स्नेहा अटल, सुनीता कुमार, अनीता भील, जया रमना, मीरा सिंह और डॉक्टर राजेश्री नारायण उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधान पाठक दयामणी लकड़ा ने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलता है। उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका मनीषा लकड़ा, संजू और संकुल समन्वयक गौरी शंकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।


