राजस्थान फाउंडेशन, झारखंड चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात

रांची | राजस्थान फाउंडेशन, झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारु और सचिव रोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सचिवालय जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। यह बैठक राजस्थान में आयोजित प्रथम प्रवासी सम्मेलन के संदर्भ में हुई, जिसमें देश–विदेश से लगभग 3000 प्रवासी शामिल हुए। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को राज्य सरकार द्वारा स्टेट गेस्ट का दर्जा प्रदान किया गया। मुलाकात के दौरान राजस्थान में उपलब्ध 79 प्रकार के खनिज संसाधनों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित रिपोर्ट प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी और झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स को भी भेजी जाएगी, ताकि झारखंड के उद्यमियों को निवेश और औद्योगिक अवसरों की जानकारी मिल सके। अध्यक्ष अजय मारु ने दिल्ली एयरपोर्ट से राजस्थान सीमा पर ग्रीनफ़ील्ड शहर विकसित करने का सुझाव दिया, जिससे दोनों राज्यों में औद्योगिक विस्तार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। बैठक में प्रवासी समुदाय द्वारा धर्मशाला, स्कूल और कॉलेज जैसे सामाजिक ढांचे विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *