रांची | मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झालसा के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माननीय न्यायायुक्त -सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की देखरेख डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने की।


