बरियातू में 6 अक्टूबर से किशोर लापता, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

रांची | बरियातू से एक युवक पिछले दो माह से लापता है। परिजनों ने खोजबीन को लेकर बरियातू थाना में सूचना दी। सनहा भी दर्ज कराया। हालांकि, अभी तक लापता किशोर विक्की राज (16) का पता नहीं चल पाया है। विक्की के नाना बोकारो निवासी सगुन साव ने बरियातू थाना पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसको लेकर सीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी है। सगुन के अनुसार विक्की बरियातू के अरविंद मार्ग में रहकर सब्जी बेचता था। 6 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे से अपने घर से लापता है। सीएम को दिये शिकायत पत्र में कहा कि विक्की का पूर्व में एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी जानकारी भी बरियातू थाना को दिया। उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी है। सीएम से अविलंब कार्रवाई का आग्रह किया है। किशोर को लेकर परिवार की हालत खराब है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *