असामाजिक तत्वों ने तोड़ी रिम्स परिसर की दीवार, प्रशासन सख्त, कार्रवाई की तैयारी

हेल्थ रिपोर्टर । रांची रिम्स परिसर में पिछले कुछ दिनों से हो रहे सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई झारखंड उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। सरकारी अभिलेखों के आधार पर चल रही इस विधिवत प्रक्रिया के बीच परिसर की सुरक्षा को देखते हुए एक बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया था। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि यह बेहद चिंताजनक और गंभीर घटना है कि कुछ असामाजिक एवं कानून की अवहेलना करने वाले तत्वों ने जान-बूझ कर इस सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया। यह न केवल अवैध कृत्य है, बल्कि सीधे-सीधे न्यायालय के आदेशों की अवमानना भी है। रिम्स प्रशासन ने कहा कि इस तरह की हरकतें विधि-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश है और जिला प्रशासन इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। रिम्स ने स्पष्ट किया कि सीमांकन, ध्वस्तीकरण और अतिक्रमण हटाने की सभी कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है और संस्थान इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहा है। रिम्स प्रबंधन ने परिसर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, प्रशासनिक कार्यवाही में बाधा डालने और न्यायालयी आदेशों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश की कड़ी निंदा की है। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *