विहिप का धर्म रक्षा निधि समर्पण 15 दिसंबर से 10 जनवरी तक

विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की बैठक बुधवार को चंद्रकांत रायपत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले सप्ताह आयोजित गीता जयंती, बजरंग दल द्वारा किए गए शौर्य संचलन व बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर से 10 जनवरी तक संगठन का वार्षिक कार्यक्रम धर्म रक्षा निधि समर्पण चलाया जाएगा। इसके तहत समाज के प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। 26, 27 और 28 दिसंबर को धनबाद के कतरास में आयोजित तीन दिवसीय प्रांत कार्य समिति बैठक की सफलता पर भी विचार-विमर्श किया गया। पिछले दिनों संपन्न रामायण ज्ञान परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। बैठक में क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, रेखा जैन, राजेंद्र सिंह मुंडा, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत कोषाध्यक्ष मदन बागड़िया, विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह समेत सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। मूल्यों को अपनाए बिना मानवीय अधिकारों की सुरक्षा संभव नहीं : निर्मला बहन रांची | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र चौधरी बगान हरमू रोड में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि मूल्यों को अपनाए बिना मानवीय अधिकारों की सुरक्षा संभव नहीं है। सद्भावना, सहनशीलता, अहिंसा जैसे मानवीय गुण तथा मधुरता व नम्रता जैसे दैवी गुण अपनाने से ही मानव अधिकार हनन रुकेगा। कहा कि मोह मनुष्य को स्वार्थी बनाकर सत्य और न्याय से दूर कर देता है। मोहजीत आत्मा ही मानवाधिकारों की सच्ची रक्षक होती है। तिब्बत की स्थिति और सांस्कृतिक संरक्षण पर चर्चा रांची | राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को लालपुर स्थित पोटाला तिब्बत रिफ्यूजी मार्केट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोटाला तिब्बत रिफ्यूजी मार्केट और भारत तिब्बत मैत्री संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मानवाधिकार, तिब्बत की मौजूदा स्थिति और सांस्कृतिक संरक्षण पर चर्चा हुई। अध्यक्ष टी. दोरजे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन तिब्बत की स्थिति चिंताजनक है। दो बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा रांची | श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने बुधवार को दो निर्धन बालिकाओं संस्कृति पाठक और कुमारी शांभवी पाठक की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली है। ट्रस्ट ने कांके रोड स्थित डीएवी स्कूल गांधीनगर में प्रवेश और छह माह की फीस के लिए कुल 48,120 रुपए का चेक प्रदान किया। इसमें संस्कृति पाठक के लिए 26,230 रुपए और कुमारी शांभवी पाठक के लिए 21,890 रुपए शामिल हैं। दोनों बच्चियों के पिता स्व. इन्द्रेश कुमार पाठक के निधन के बाद बीते 6 वर्षों से गुरुजी सदानंद महाराज के सानिध्य में उनकी शिक्षा का पूरा खर्च ट्रस्ट वहन कर रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *