अजय एसईसीएल दीपका में एटक से जेसीसी मेंबर

गेवरा-दीपका| एसईसीएल दीपका एरिया में एटक से अजय राठौर नए जेसीसी मेंबर होंगे। संगठन का पुर्नगठन भी किया है। प्रगति नगर दीपका स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एटक के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने इसकी घोषणा की। 4 श्रम संहिता कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। एटक दीपका एरिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष जीत सिंह, क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव, वेलफेयर सदस्य सत्येंद्र मिश्रा, एरिया सेफ्टी प्रदीप महतो, दीपका परियोजना अध्यक्ष मनमीत सिंह, सचिव संतोष पटेल होंगे। इस मौके पर सतीश तिवारी, सीके सोनी, सुरेंद्र सरकार, बीएल कुर्रे, विजय विश्वकर्मा, जोगीराम, रामकुमार, रंजीत शामेल, बुदेश्वर देवांगन, भारत लाल साहू, योगेश साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *