गेवरा-दीपका| इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का वार्षिकोत्सव 12 दिसंबर को स्कूल परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित है। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. एकता सिंधु, सात्विक सिंधु उपस्थित रहेंगे। स्कूल प्रबंधन ने वार्षिकोत्सव में संस्था के छात्र-छात्राओं और उनके पालकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही है।


