हाईस्कूल की 20 छात्राओं को बांटी साइकिल

गेवरा-दीपका | राज्य शासन की सरस्वती योजना से ग्राम पंचायत बतारी के आश्रित गांव नेहरू नगर के हाईस्कूल की 20 छात्राओं को साइकिल बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बतारी के सरपंच व ब्लॉक सरपंच संघ कटघोरा के अध्यक्ष राजू लाल श्रोते ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने और जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने प्रेरित किया। इस मौके पर जनपद पंचायत कटघोरा की पूर्व अध्यक्ष लता मुकेश कंवर, प्रेमलाल कंवर, मनीराम निर्मलकर, राजेश कुमार, स्कूल के प्रधान पाठक दादू सिंह मरकाम समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *