केवी-2 में वार्षिकोत्सव छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी

कोरबा | केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को अंबेडकर भवन में हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि शत्रुघ्न बेहरा, महाप्रबंधक, संचालन व प्रबंधन, एनटीपीसी, विशिष्ट अतिथि अतुल श्रीराम पाटिल सहायक महाप्रबंधक (सिविल) एनटीपीसी थे। मुख्य अतिथि बेहरा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षिक मानकों की सराहना की। प्राचार्य सुनील कुमार साहू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्ष भर की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *