250 में से चयनित 42 मं​डलियों ने अंतिम दिन पूरी रात दी प्रस्तुति

सिटी रिपोर्टर| बिलासपुर चांटीडीह में रामायण चौक में 9 दिनों से लगातार रात-दिन अखंड नवधा मानस यज्ञ चल रहा है। हर दिन प्रदेशभर की मंडलियां पहुंचकर अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। यही नहीं इन्हें सुनने के लिए भी श्रद्धालुओं की कमी नहीं है। रात हो या दिन हर समय भक्त इन्हें सुनने के लिए भी उपस्थित रह रहे हैं। मंडलियों की प्रस्तुति देखकर लोग उन्हें पुरस्कृत भी कर रहे हैं। वहीं बुधवार को अखंड नवधा रामायण के साथ प्रतियोगिता का आयोजन भी समिति के द्वारा किया गया। 9 दिनों में 250 मंडलियों ने प्रस्तुति दी है। इसमें से अच्छी प्रस्तुति देने वाली 42 मंडलियों का चयन समिति द्वारा किया गया। इन मंडलियों के द्वारा बुधवार को रातभर प्रस्तुति दीं। विजेता मंडलियों को समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया। बाहर से मंडलियां यहां प्रस्तुति देने पहुंची। यहां उनके रहने, खाने की व्यवस्था की समिति के द्वारा की गई है। इसमें समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने अच्छी प्रस्तुति देनी वाली 42 मंडलियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया। बुधवार को शाम को प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता पूरी रात चली। इसके बाद विजेताओं का सम्मानित किया गया। अध्यक्ष लक्ष्मण रजक ने बताया कि 25 मंडलियां एक के बाद एक करके प्रस्तुति दीं। इसमें से प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए और प्रमाण-पत्र दिया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए और प्रमाण-पत्र, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए और प्रमाण-पत्र दिया गया। इसके अलावा जितने भी प्रतिभागी हैं, सभी को एक-एक हजार रुपए दिया जा रहा है। अखंड नवधा रामायण मानस यज्ञ रामायण चौक चांटीडीह के अध्यक्ष लक्ष्मण रजक ने बताया कि रामायण चौक पर ही एक सांड़ की मृत्यु हो गई थी। इस पर उसकी याद में स्थानीय लोगों की मांग पर तत्कालीन विधायक मदनलाल शुक्ला ने एक नंदेश्वर मंदिर का निर्माण करा यहां रामायण पाठ चालू कराया था। तब से यहां हर साल आयोजन हो रहा है। इस बार मंडलियों का उत्साह देखने मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *