कलश यात्रा के साथ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

करनौद | अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महायज्ञ के पहले दिन गायत्री शक्तिपीठ से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भव्य कलश यात्रा में कीर्तन टोली व बाजे की धुन पर एक साथ निकलीं। कलश यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर कंकालीन माता मंदिर जलतारे मोहल्ला से समलाई दाई मंदिर पंचमुखी चौक से होते हुए ठाकुरदेव मन्दिर से जगन्नाथ मंदिर होते हुए बंधवा तालाब पहुंची, जहां कलश में जल भरा गया। यहां से जल लेकर जल पूजन व कलश पूजन कर कलश यात्रा गायत्री मंदिर यज्ञ स्थान में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद संगीत प्रवचन प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में ग्राम की महिलाओं सहित आसपास व जांजगीर जिला क्षेत्र के गायत्री परिवार की महिलाएं शामिल हुईं। गुरुवार की सुबह 6.30 बजे से ध्यान साधना सहित विभिन्न प्रकार के संस्कार निशुल्क होंगे और अन्य धार्मिक गतिविधियां होंगी। नौ कुंडीय गायत्री‌ महायज्ञ विराट दीप यज्ञ 12 दिसम्बर को यज्ञ संस्कार, डोली विदाई और विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *