भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोड बाईपास पर कार सवार दंपति से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नवदीप सिंह निवासी रूप एवेन्यू ने बताया कि 6 दिसंबर रात साढ़े 9 बजे पत्नी प्रियंका शर्मा के साथ कार में दोस्त की शादी में जा रहा था। जैसे ही बाबा श्रीचंद गुरुद्वारा, मजीठा बाईपास के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जब नवदीप बाहर निकला तो कार सवार 3 युवकों ने उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। नवदीप के बताया कि पत्नी ने गहने पहने थे और कार में 5 लाख रुपए भी थे जो दोस्त ने शादी खर्च के लिए मंगवाए थे। आरोपी की लूट की नीयत से आए थे मगर शोर मचाने पर भाग गए।


