अगले 6 दिन मौसम साफ मगर आंशिक बादल रहेंगे

भास्कर न्यूज | अमृतसर बुधवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। सारा दिन ठंड के साथ हल्की सर्द हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिन तक मौसम साफ मगर आंशिक बादल छाए रहेंगे। 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तथा अधिकतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 13 और 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक बढ़ेगा, जबकि अधिकतम 23-24 डिग्री के आसपास रहेगा। 15 और 16 दिसंबर को रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *