अमृतसर | निगम कमिश्नर के निर्देश पर शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एटीपी नरिंदर शर्मा ने बताया कि कंवर एवेन्यू अंदर, सुल्तानविंड लिंक रोड और भाई मंझ साहिब रोड सुल्तानविंड के पीछे अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी जिसे तोड़ दिया गया। चेतावनी दी है कि दोबारा से निर्माण कराया जो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एटीपी अंगद सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, विकास गौतम व अन्य मौजूद रहे।


