जिले का एकमात्र कन्या कालेज कांकेर में है जहां जिले के दूर दराज गांव से छात्राएं पढ़ने पहुंचती हैं। कन्या कालेज में छात्रावास नहीं है। इसकी वजह से बहुत परेशानी होती है। खासकर गरीब व मध्यम वर्ग की छात्राओं को शहर में महंगे किराए के मकान लेकर रहने में दिक्कत अधिक होती है। शुरू में कालेज में सिर्फ बीए की कक्षाएं संचालित होती थी। बाद में बीएसी के साथ एमए के तीन विषय की भी कक्षा का संचालन शुरू हो गया। फिर भी छात्राओं के लिए छात्रावास नहीं बन पाया है। अलबेलापारा में नए कालेज परिसर में छात्रावास के लिए जगह आरक्षित कर दी गई है। शहर के शासकीय पीजी कालेज में पीएमटी हास्टल के साथ जनरल बालिका हास्टल जरूर है लेकिन यहां सीट को लेकर बहुत ज्यादा मारामारी रहती है।


