कैरेक्टर पर शक…74 साल की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट-डाला:16 साल पहले ड्राइवर संग सोते देखा था,बेटी से बोला- तुम्हारी मां को मार दिया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 75 साल के बुजुर्ग ने कैरेक्टर के शक में 74 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बेटी को फोन कर कहा तुम्हारी मां को मार दिया हूं। दरअसल, आरोपी खनिज विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। साल 2009 में आरोपी ने पत्नी को ड्राइवर के सा​थ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के चलते पति ने 16 साल बाद पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी का है। अब जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 75 साल के बुजुर्ग ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग अंबिकापुर में सर्वेयर के पद से रिटायर हो चुके हैं। वे अपनी 74 वर्षीय पत्नी महेश्वरी के साथ रह रहे थे। मंगलवार की रात करीब 1 बजे चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर ठिभू ने पत्नी महेश्वरी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में महेश्वरी की मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने बेटी को फोन कर दी वारदात की जानकारी वारदात के बाद आरोपी ने अंबिकापुर में रह रही अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन किया और बताया कि “तेरी मां की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है”। बेटी ने तुरंत यह बात अपने भाई सुनील (43 वर्ष) को बताई। घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर रह रहा सुनील सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। पलंग के नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी मां आरोपी ठिभू ने दरवाजा खोला। इसके बाद सुनील ने जैसे ही कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके बाएं कान के पास टांगी का घाव था और आसपास खून फैला हुआ था। परिजनों ने पूछताछ की तो आरोपी ठिभू ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने पत्नी को मार दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि साल 2009 में विभाग में काम करने वाला एक मार्शल वाहन ड्राइवर आरोपी ठिभू केरकेट्टा के साथ ग्राम ठरकी आया था। आरोपी ने उस रात पत्नी को उसी ड्राइवर के साथ एक खाट पर साथ सोते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। ………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए:थैले में भरकर गाड़ा, मोबाइल में मिला मर्डर का VIDEO, युवक को ले गया था जंगल छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *