अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पहाड़गंज हजूरीगेट के पास एक साथ दो-दो लेपर्ड और उनके दो शावक की मूवमेंट होने का पता चला है। दो दिन पहले लेपर्ड को रोड पर भी देखा गया था। अब वहां पास में ही सांभर का शिकार भी किया है। जिससे मोहल्ले के लोगों में दहशत है। मेल-फीमेल लेपर्ड के साथ दो शावक भी यहां के निवासी अमित कुमार ने बताया कि दो दिन पहले दो लेपर्ड अपने दो शावकों के साथ देखी गई थी। एक लेपर्ड तो मोहल्ले में रोड तक आ गया था। हमारे मोहल्ले से लगते हुए ही सरिस्का के बफर जोन का जंगल है। लेकिन जंगल से बाहर मोहल्ले में लेपर्ड के आने से दहशत है। इसको लेकर वन विभागकर्मियों को सूचना दे चुके हैं। लेकिन लेपर्ड का बराबर आसपास में आना बना हुआ है। इस कारण लोग घबराए हुए हैं। नमन शुक्ला ने बताया कि रोजाना दो-तीन दिन से लेपर्ड आ रहा है। मंगलवार तड़के भी आया है। मेल-फीमेल लेपर्ड के साथ दो शावक भी हैं। रात को साढ़े 7 बजे के बाद लेपर्ड नजर आया है। पिछले करीब 5 से 6 दिन तक कई बार आया है। पास में सांभर का शिकार भी किया है। यहां के लोगों का कहना है कि सांभर का लेपर्ड ने शिकार किया है। शिकार वहीं पड़ा है। अब लेपर्ड वापस मोहल्ले के पास आएगा। वनकर्मियों को शिकार को दूर ले जाना चाहिए। वरना बदबू से भी परेशानी होगी।


