पाली कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन:संभाग यथावत बनाए रखने की मांग, नारेबाजी कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पाली में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पाली संभाग को यथावत बनाए रखने की मांग की। साथ ही कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि इस पर भाजपा सरकार ने अमल नहीं किया तो वे जनता के हित के लिए उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। प्रदर्शन से पूर्व सभी कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। फिर दोपहर करीब एक बजे रैली के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द और विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में रवाना हुआ। पूरे रास्ते बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फिर कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी की। उसके बाद जिला कलेक्टर के चैंबर के बाहर बैठ गए और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद अपनी मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा- राजस्थान सरकार द्वारा बनाए गए नए जिलों में से 9 जिलों व तीन संभाग को राजस्थान की भाजपा सरकार ने निरस्त करने का जो निर्णय लिया हैं। उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस सरकार ने पाली, जालोर, सिरोही, सांचौर को मिलाकर पाली संभाग का गठन किया था, राज्य सरकार ने संभाग मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त व आई.जी. पुलिस कार्यालय भी खोल दिया था। अधिकारियों का पदस्थापन भी हो गया। सुचारु रूप से कार्य चल रहा था। संभाग बनने से यहां के लोगों को विकास की नई उम्मीद जगी थी, आमजन सोच रहा था कि पाली में आने वाले बजट में संभाग मुख्यालय के विकास के लिए विशेष घोषणा होगी। इससे पाली में संभाग स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। लेकिन राज्य सरकार ने पाली संभाग को ही निरस्त कर यहां की जनता के हितों पर कुठाराघात किया हैं। उन्होंने कहा- पाली संभाग मुख्यालय में शामिल सिरोही, जालोर व सांचोर की जोधपुर से दूरी भी बहुत हैं। लोगों को संभाग स्तर के प्रशासनिक कार्यों के लिए जोधपुर जाने में परेशानी होती हैं। इसके बावजुद वर्तमान की भाजपा सरकार ने अविवेकपूर्ण निर्णय लेकर यहां की जनता के साथ अन्याय किया हैं। ज्ञापन सौंपते समय पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराना, नीलम बिड़ला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, जोगाराम सोलंकी,गोविंद बंजारा, प्रकाश सांखला, मेवाराम ओड, महबूब टी, हकीम भाई, यशपाल सिंह कुंपावत, भेराराम गुर्जर, राजू सिंह सुनाईमांझी, मांगूसिंह डुडवा, शकील अहमद नागौरी, भंवर राव, सुनिल रामावत, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *