निरसा पीठाकियारी से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार:10 मोबाइल और 16 सीम जब्त, केवाईसी अपडेट के नाम पर करते थे ठगी

निरसा थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने अपने दलबल के साथ तीन साइबर अपराधियो को सिम व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। मैथन स्थित एसडीपीओ कार्यालय में निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है। निरसा थाना प्रभारी मंजीत सिंह अपने टीम के साथ निरसा क्षेत्र के पीठाकियारी गांव के प्राथमिक उपचार केंद्र के पीछे तालाब के पास छोटकू रविदास के घर में छापेमारी की। जहां से गोविंदपुर निवासी मुकेश रविदास, नियामतपुर निवासी लक्ष्मण रविदास और निरसा निवासी सुखदेव रविदास को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 16 सीम कार्ड और साइबर ठगी किए गए मोबाइल नंबरों का दस्तावेज बरामद किया गया है। वार्ता के दौरान एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने बताया कि इन तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। जहां एटीएम कार्ड क्रेडिट कार्ड वह केवाईसी के अपडेट के नाम पर साइबर ठगी करते थे। वहीं, पूछताछ में बताया कि उनके अन्य सहयोगियों द्वारा इन्हें मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाता था, जिससे ठगी कर पैसा को यह अपने साथियों के अकाउंट में भेज दिया करते थे। इनके साथी उस पैसे को निकाल कर 40% काट कर शेष बची राशि इन्हें दे देते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *