धनबाद में युवक के साथ मारपीट, थाना पहुंच बचाई जान:अपहरण करने का भी लगाया आरोप, घटनास्थल पर लोगों ने नहीं की मदद

धनबाद कोर्ट मोड़ के पास कुछ 25 युवकों ने स्टीलगेट निवासी 20 वर्षीय अक्षय कुमार के साथ मारपीट की। अक्षय का आरोप है कि हमलावरों ने उसका अपहरण भी करने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से भाग कर धनबाद थाना पहुंचा, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक अक्षय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अक्षय कुमार का कहना है कि बिना किसी कारण के युवकों ने उसपर हमला बोल दिया। वह किसी काम से कोर्ट आया था। अक्षय का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व भी हमलावरों ने उसके पिता की फास्टफूड की दुकान में तोड़फोड़ की थी। इसकी शिकायत उसने सरायढेला थाना में कराई थी। अक्षय का आरोप है कि बेकारबांध निवासी गोलू यादव ने अपने 25 साथियों के साथ उस पर हमला किया है। मारपीट जिस जगह पर हुई, वहां काफी लोग मौजूद थे पर किसी ने उसे हमलावरों से बचाने का प्रयास नहीं किया। हमलावर उसे जबरन घसीट कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *