पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला का पुलिस ने शव बरामद किया गया। शव चांदना गांव अंतर्गत महेशपुर सीमावर्ती इलाका हरीदासपुर के पास मैदान में पड़ा था। महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। दुर्गंध आने पर लोगों को शव पड़े होने की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत दो दिन पूर्व हुई होगी, जिस कारण शव से दुर्गंध भी आ रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


